बुधवार, 15 जनवरी 2020

New India !! भारत एक आदर्श देश!!!

 भारत एक आदर्श देश!!!



दोस्तों हम सभी यह जानते है, की भारत इससमय दुनिया में मजबूती से आगे बढ़ रहा है और एक सकारात्मक छवि को प्रगट कर रहा है! एक भारतवाशी होने के नाते हमरा भी यह दायित्व बनता है की हम अपने देश को और मजबूती देने के लिए दृढ सकल्पवान बने!

दोस्तों एक राष्ट्र तब शक्तिशाली नहीं बनता जब उस राष्ट्र के पास अथक धन हो वरन वह शक्तिशाली तब बनता है जब उस राष्ट्र के नागरिक अपने राष्ट्र के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी व् राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना  को समझे, आचार्य चाणक्य के कहा था , की हमें कोई राष्ट्र तब तक गुलाम नहीं बना  सकता है  ,जब तक  राष्ट्र का प्रत्येक नागरिक अपनी जिमेदारियो और राष्ट्र के प्रति समर्पित भावना से कार्य करता रहेगा!
तो आइये दोस्तों आज हम बात करते है की कैसे हम अपने देश को एक आदर्श पर मजबूत राष्ट्र बना सकते है!!

(१)एक अच्छा करदाता बनकर :-


१२० करोड़ की आबादी होने के बावजूद भी हमारे देश में सिर्फ ४ फीसदी लोग कर देते है! हम सभी यह जानते है की लोगो द्वारा जो  कर सरकार को दिया जाता है उसी पैसे से राष्ट्र के अंदर  विकाश की प्रक्रिया होती है चाहे हो वो प्रक्रिया  एग्रीकल्चर हो या परिवहन हो या रक्षा से संबंद्धित हो,और इसलिए हमारा यह मानना है की यदि राष्ट्र का प्रत्येक नागरिक जो करदाता की सूचि में आता है अगर स्वेछा से सरकार को कर दे तो हमरा राष्ट्र प्रगति की और अग्रसर रहेगा!!

(२) एकता और अखंडता स्थापित करना:-


यह तो हम सभी जानते है की एक उन्नत राष्ट्र, राष्ट्र के अंदर निहित लोगो पर निर्भर होता है, परन्तु हमारे राष्ट्र की राह में सम्प्रदाय एक रोड़ा अवश्य है, क्योकि भारत अनेक धर्मो के लोगो से मिलकर बना है! और यही कारण है की लोगो के मध्य एकता का आभाव देखने को मिलता है!! हमारा यह मानना है यही प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र कल्याण हित के लिए सोचेगा हो देश के अंदर होने वाली अराजक गतिविधियों से सन्ति मिलेगी और आप जानते ही होंगे जब राष्ट्र के अंदर सन्ति का माहौल होता है तो राष्ट्र उनत्ति की और अग्रसर होता है !!

(३) प्रत्येक नागरिक का शिक्षित होना :-


यह एक महत्वपूर्ण पहलु  है, शिक्षा किसी भी राष्ट्र की वर्तमान स्थिति को दर्शाता है अगर हम वर्तमान समय की बात करे तो भारत में शिक्षित लोगो की संख्या में बहुत अधिक मात्रा में इजाफा हो रहा है और यही कारण है की हमारा राष्ट्र की  आज दुनिया में एक अलग पहचान है और सरकार द्वार भी प्रत्येक नागरिक को शिक्षित करने के लिए अनेको कदम उठाये जा रहे है क्योकि बिना शिक्षा किसी भी राष्ट्र की परिकल्पना उचित नहीं है !!   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें