मंगलवार, 17 मार्च 2020

कैसा होगा २०४० का भारत

कैसा होगा २०४० का भारत 

नोट:- यह फोटो गूगल इमेज से लिया गया है!

नमश्कार दोस्तों आपका फिर से स्वागत है मेरे ब्लॉग अइंक्रिडिबल भारत पर दोस्तों आज में आपको बताने जा रहा हु की हमारा देश भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले समय में कैसी होगी  तथा दुनिया में हम कहा पर अपना दबदबा कायम कर पाएंगे! दोस्तों जैसा की आप सभी जानते ही होंगे की भारत में प्रतिभाओ की कमी नहीं है और आये दिन देश के कोने कोने से कुछ विशिष्ट प्रतिभावान लोगो द्वारा भारत का नाम उचा किया जाता रहा है, परन्तु केवल प्रतिभाओ से ही हम आगे नहीं बढ़ सकते है बल्कि उन प्रतभाओ को सही रास्ता भी मिलना चाहिए !
सरकार को वो सारे संभव कोसिसे करनी होंगी जिससे देश की अर्थव्यवस्था और तेजी से बढ़े और आने वाले समय में  भारत दुनिया की सबसे सशक्त अर्थव्यवस्था के रूप में नजर आये! दोस्तों जैसा की आपको याद ही होगा जब भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंदर मोदी जी ने दूसरी बार सपत लेते समय अपने भाषण में यह साफ कहा  था की भारत  की जीडीपी २०२४ तक ५ ट्रिलियन बनाने के लिए हम कड़ी मेहनत करेंगे !!
भारत वर्तमान समय में दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है क्योकि भारत अभी विकसित होने के लिए अग्रसर है और साथ की दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश भी है, दुनिया में सबसे ज्यादा युवा वर्ग भी भारत में ही है!

ये सभी बाते भारत के पक्ष में होने के कारण पूरी दुनिया इस समय अपने बाज़ारो को भारत में उतरना चाहती है तो आइये दोस्तों एक नजर डालते है की २०४० तक भारत कितनी तरक्की कर चूका होगा और उस समय यहां क्या कुछ नया देखने को मिल सकता है!!

(१) यातायात के संसाधन :-

नोट:- यह फोटो गूगल इमेज से लिया गया है! 

दोस्तों एक अनुमान के मुताबित २०४० तक भारत में यातायात के संसाधनों में बहुत बदलाव आ सकता है ! २०४० तक भारत में इलेक्ट्रिसिटी से चलने वाले यातायात के संसाधनों की भरमार होगी जिससे देश के अंदर वातावरण में भी शुद्धता बानी रहेगी!

२०४० तक जापान की तरह की भारत में बुलेट ट्रैन देखने को मिलेगी जो इंसानो का समय आज की दौर के ट्रेनों के मुकाबले  ८० % ज्यादा बचा लेंगी, यानिकि जहा एक सामान्य ट्रैन हमें १ घंटे में पहुँचती है वही बुलेट ट्रैन हमे १० मिनट में पंहुचा देगी! दोस्तों अगर ऐसा होता है तो आने वाले समय में भारत की यातायात व्यवस्था भी पश्चिमी देशो की तरह सुव्यवस्थित हो जाएगी !!

(२) इंटरनेट की सेवा :- 

नोट:- यह फोटो गूगल इमेज से लिया गया है! 

दोस्तों जैसा की आप सभी जानते हो की वर्तमान समय में भारत इंटरनेट सेवा उपयोग करने के मामले में दूसरे नंबर पर आता है और एक सर्वे के अनुसार २०४० तक भारत की आबादी १७० करोड़ तक हो सकती है जिसमे से १०० करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करेंगे और उस समय भारत दुनिया में इंटरनेट उपयोग करने वाला पहला देश बन जाएगा और इलेक्ट्रिक तकनीक के छेत्र में भारत दुनिया के चुनिंदा देशो में शामिल हो जाएगा!!



(३) स्मार्ट शहरो का निर्माण :-

नोट:- यह फोटो गूगल इमेज से लिया गया है! 

दोस्तों २०४० तक भारत की आबादी चीन से भी अधिक हो जाएगी जिससे दुनिया के अधिकतर देश अपने बाजारों को भारत में स्थापित करने की होड़ में लगेंगे और उस समय भारत अमेरिका और जापान जैसे देशो को प्रौद्योगिकी के छेत्र में टक्कर देने लगेगा क्योकि उस समय भारत के बाजार बहुत विकसित हो जाएंगे जिससे देश भर के अधिकांश शहर स्मार्ट सिटी में बदल जाएंगे!!

जैसा आज हम अमेरिका और यूरोपियन शहरो को देखते है ठीक वैसा ही भारत को हम २०४० तक देख सकते है! और शहरो को स्मार्ट सिटी बनाने की और सरकार ने अपने कदम २०१४ में ही उठा लिए है!!

(४) सैन्य ताकतों में इजाफा :-

नोट:- यह फोटो गूगल इमेज से लिया गया है! 

दोस्तों जैसा ही हम सभी जानते है की भारत अपने पडोसी देशो से हमेशा किसी न किसी मुद्दे पर उलझते रहता है जिस कारण भारत पर हमेशा युद्ध का खतरा बना रहता है यही कारण है वर्तमान समय में भारत के रक्षा बजट में बहुत इजाफा हुआ है!!

अपने पडोसी देशो से होने वाले गतिरोधों को रोकने के लिए २०४० तक भारत के पास अत्याधुनिक हथियारों  का जखीरा होगा जिससे वो सैन्य ताकतों में चीन का प्रबल दावेदार बन जाएगा और भारत सैन्य ताकतों में मामलो में दुनिया में दूसरे नम्बर पर आ जाएगा साथ ही साथ भारत अन्य देशो के साथ रक्षा समझौता करके अपने सैन्य उपकरणों का निर्यात भी करेगा जो भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी!!

(५) अंतरिक्ष सेवाओं में बढ़ोत्तरी :-

नोट:- यह फोटो गूगल इमेज से लिया गया है! 

दोस्तों आप जानते ही होंगे की भारत में इसरो जो अंतरिक्ष सेवाओं के लिए पुरे विश्व में प्रसिद्द है २०४० तक भारत अंतरिक्ष में मंगल मिशन पूरा कर लेगा  , बृहस्पति ग्रह पर भी अपना मिशन पूरा क़र चूका होगा साथ ही साथ सूर्य पर भी अपने प्रोजेक्ट को कामयाब कर देगा!

अभी के इसरो के मिशनों को देख कर यह अनुमान लाया जा सकता है की २०२६-२७ में चन्द्रमा का मिशन होगा और २०३० में एशियाई गेम्स इंडिया में हो सकते है ! एक अनुमान के मुताबित इंडिया का सबसे बड़ा मंगल मिशन २०३०-३५ के बीच में हो सकता है और २०४० तक कन्फर्म मैन लैंड मंगल मिशन हो सकता है और यह वही समय होगा जब इसरो दुनिया की सबसे मजबूत अंतरिक्ष संस्था बन जाएगी !!

तो दोस्तों कैसी लगी आपको ये जानकारीया जो आने वाले समय में भारत का भविष्य तय करेंगी यदि मेरे लेखन में कोई त्रुटि हो तो में क्षमा प्राथि हूँ !!

 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें